Noida Authority ने Noida Safe City Project का ई-निविदा से पहले 130 से अधिक MSI और OEM प्रतिनिधियों की बैठक.

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (17 September 2026): नोएडा प्राधिकरण ने नोएडा सेफ सिटी परियोजना के तहत आईसीटी घटकों की डिजाइन, आपूर्ति, स्थापना, कार्यान्वयन एवं रखरखाव से संबंधित ई-निविदा के लिए प्री-बिड बैठक आयोजित की। बैठक में Master System Integrators (MSI) एवं Original Equipment Manufacture (OEM) के 130 से अधिक प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक में नोएडा प्राधिकरण की ओर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी, महाप्रबंधक (सिविल) एवं विद्युत/यांत्रिकी खंड-3 के वरिष्ठ प्रबंधक सहित परियोजना प्रबंधन सलाहकार (PMC) टीम और Gaia Smart Cities Solutions Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान इच्छुक निविदादाताओं ने कार्य से संबंधित कार्यक्षेत्र, पात्रता शर्तों, तकनीकी विशिष्टियों, परियोजना की समय-सीमा तथा विभिन्न तकनीकी एवं वाणिज्यिक Pre-Bid Queries प्रस्तुत कीं। अधिकारियों ने अधिकांश प्रश्नों का निस्तारण बैठक के दौरान ही कर दिया।

प्राधिकरण ने बताया कि सभी पूर्व-बोली प्रश्नों के समेकित उत्तर को समायोजित करते हुए आवश्यकतानुसार शुद्धिपत्र (Corrigendum) शीघ्र ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट एवं उत्तर प्रदेश ई-निविदा पोर्टल पर जारी किए जाएंगे। इच्छुक निविदादाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित वेबसाइटों को नियमित रूप से देखते रहें।

नोएडा सेफ सिटी परियोजना का उद्देश्य शहर में उन्नत आईसीटी एवं कमांड-कंट्रोल प्रणाली के माध्यम से निगरानी और सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।