Noida में ‘स्वच्छता ही सेवा’अभियान का नोएडा प्राधिकरण ने उत्साह के साथ शुभारंभ किया

टेन न्यूज़ नेटवर्क

Noida News (17 September 2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में आयोजित ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का नोएडा प्राधिकरण ने उत्साह के साथ शुभारंभ किया। अभियान के तहत शहर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अभियान के अंतर्गत सेक्टर-35 स्थित मोरना बस स्टैंड पर वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा और नोएडा विधायक पंकज सिंह ने जनसामान्य के साथ सहभागिता की। वहीं, विद्यार्थियों और नागरिकों को वेस्ट मैनेजमेंट तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए सेक्टर-34 स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और सेक्टर-54 स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया।

शहर के प्रमुख स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देने के लिए संध्या समय दीपोत्सव का आयोजन भी किया गया। सेक्टर-54 स्थित वेटलैंड और सेक्टर-33 स्थित चिल्ड्रन्स पार्क में दीप प्रज्वलित किए गए। इसके अलावा, सेक्टर-78 स्थित वेदवन पार्क में विधायक पंकज सिंह और अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी वंदना त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों ने ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में भाग लिया।

सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण मुख्यालय के ऑडिटोरियम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी की उपस्थिति तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी पुष्प राज सिंह के नेतृत्व में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। दिनभर शहर के विभिन्न स्थलों और अवस्थापना संबंधी प्रमुख स्थलों पर वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में सेवा संकल्प कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

अभियान की पूर्व संध्या पर नोएडा के प्रमुख मार्गों को आकर्षक लाइटों से सजाया गया था। नोएडा प्राधिकरण ने शहर को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक दिनचर्या और जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।