ग्रेटर नोएडा में युवक को टाटा पंच ने मारी जोरदार टक्कर, CCTV फुटेज से आरोपी चालक गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
Greater Noida News (16/09/2026): ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज के आधार पर वाहन की पहचान करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कार भी बरामद कर ली गई है।
जानकारी के मुताबिक, वैदपुरा एक्सटेंशन विला निवासी हिमांशु राय 5 सितंबर की सुबह करीब 4:30 बजे अपनी पत्नी के साथ एक मूर्ति गोलचक्कर के पास केक लेने पहुंचे थे। उनकी पत्नी कार में बैठी थीं, जबकि हिमांशु केक लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय तेज रफ्तार टाटा पंच ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन करना पड़ा। हादसे में उनके बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है, जबकि दाहिने हाथ में भी गंभीर चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद बिसरख थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने टक्कर मारने वाली टाटा पंच की पहचान की और उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए वाहन को ट्रेस किया।
इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल की गई कार को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।