सत्यवती मिश्रा को नितिन नवीन ने दी श्रद्धांजलि, कलराज मिश्रा से मिलकर जताई संवेदना

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (15/09/2026): भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्रा की पत्नी सत्यवती मिश्रा के निधन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सोमवार को नोएडा स्थित उनके आवास पहुंचे। दोनों नेताओं ने सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। नितिन नवीन और बीएल संतोष ने कलराज मिश्रा से मुलाकात कर उनके प्रति संवेदना जताई। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।

कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी रहे मौजूद

श्रद्धांजलि देने पहुंचे नेताओं में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद तरुण चुघ, पूर्व संगठन महामंत्री संजय जोशी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, सांसद अतुल गर्ग, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर ब्रजेश सिंह, एमएलसी मोहित बेनीवाल और पूर्व सांसद सत्यदेव पचौरी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। सभी नेताओं ने सत्यवती मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कलराज मिश्रा एवं उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

फेफड़ों में संक्रमण के चलते हुआ निधन

जानकारी के अनुसार, सत्यवती मिश्रा का नोएडा स्थित मेट्रो अस्पताल में फेफड़ों में संक्रमण के चलते निधन हुआ था। उनके निधन के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। सत्यवती मिश्रा के निधन की खबर से भाजपा के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। परिवार, रिश्तेदारों और करीबियों के बीच भी शोक का माहौल बना हुआ है।

श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा के शीर्ष नेता

सत्यवती मिश्रा के निधन के बाद लगातार भाजपा के वरिष्ठ नेता उनके परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सोमवार को नितिन नवीन और बीएल संतोष समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी ने शोकाकुल परिवार के प्रति पार्टी की एकजुटता और संवेदना को भी सामने रखा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।