नारायणा-इंद्रपुरी पुल को लेकर जगी उम्मीद, सांसद बांसुरी स्वराज ने किया निरीक्षण

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (15 September 2026): दिल्ली के नारायणा और इंद्रपुरी के बीच लंबे समय से प्रस्तावित पुल को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। सोमवार को नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज और राजेंद्र नगर के विधायक उमंग बजाज ने उत्तर रेलवे और एमसीडी के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित पुल स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान परियोजना को आगे बढ़ाने में आ रही प्रमुख अड़चनों और मौके से जुड़े जरूरी मुद्दों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।

प्रस्तावित पुल के बनने से इंद्रपुरी कॉलोनी और इंद्रपुरी पुनर्वासित कॉलोनी के लोगों को नारायणा विहार और रिंग रोड की तरफ आने-जाने में बड़ी राहत मिल सकती है। फिलहाल स्थानीय लोगों को कई बार संकरी गलियों से होकर लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। सुरक्षित और सीधी कनेक्टिविटी नहीं होने के कारण नारायणा और इंद्रपुरी के बीच आवाजाही लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है।

इस पुल की जरूरत इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि नारायणा गांव और नारायणा विहार के हजारों लोगों को भी इससे इंद्रपुरी और आसपास के इलाकों तक सीधी पहुंच मिल सकेगी। अभी सुरक्षित मार्ग के अभाव में लोगों को कई किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेलवे ट्रैक को पार कर आवाजाही करने की मजबूरी भी कई बार सामने आती है, जिससे खासकर स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है।

निरीक्षण के दौरान जमीन उपलब्ध कराने और पुल के तकनीकी डिजाइन से जुड़ी अड़चनों पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई। सांसद बांसुरी स्वराज ने इन समस्याओं को जल्द सुलझाने और लोगों की सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अब स्थानीय लोगों की नजर इस बात पर है कि लंबे समय से अटकी इस परियोजना की बाधाएं कब दूर होती हैं और प्रस्तावित पुल का निर्माण कब जमीन पर शुरू होता है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।