Greater Noida News: Bauma CONEXPO India 2026 को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (14 सितंबर 2026): ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित होने वाले Bauma CONEXPO India 2026 कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यह आयोजन 15 सितंबर से 18 सितंबर 2026 तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रतिदिन करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इसे देखते हुए इंडिया एक्सपो मार्ट के आसपास यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू किया जाएगा।
यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सामान्य रूप से यातायात का संचालन किया जाएगा। हालांकि, एक्सपो मार्ट गोलचक्कर पर यातायात का दबाव अधिक होने की स्थिति में इसे अस्थायी रूप से बंद कर यातायात का डायवर्जन किया जा सकता है।
इन रास्तों से गुजरेगा ट्रैफिक
यातायात पुलिस के मुताबिक, गल्गोटिया कट से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर होते हुए आईएफएस विला गोलचक्कर की ओर जाने वाले वाहन एक्सपो मार्ट गोलचक्कर से बड़ा गोलचक्कर, शारदा गोलचक्कर होते हुए एलजी गोलचक्कर से जगतफार्म होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
इस दौरान वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यातायात पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और अनावश्यक रूप से एक्सपो मार्ट गोलचक्कर की ओर जाने से बचें।
कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था
Bauma CONEXPO India 2026 में शामिल होने वाले आगंतुकों और वाहन चालकों के लिए भी पार्किंग व्यवस्था की गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम में आने वाले लोग अपने वाहनों को नासा (बड़ा गोलचक्कर) पार्किंग में पार्क कर कार्यक्रम स्थल तक पहुंच सकेंगे।
आपातकालीन वाहनों को मिलेगी प्राथमिकता
ट्रैफिक डायवर्जन के दौरान चिकित्सीय एवं फायर सर्विस जैसे आपातकालीन वाहनों को सुगम मार्ग उपलब्ध कराया जाएगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को आवश्यकतानुसार सकुशल पास कराया जाएगा।
यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। यातायात संबंधी किसी भी समस्या या सहायता के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।