तीनों प्राधिकरणों के खिलाफ आज किसानों का बड़ा प्रदर्शन, राकेश टिकैत होंगे शामिल

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (14/09/2026): किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर गौतमबुद्ध नगर में सोमवार, 14 सितंबर को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेतृत्व में तीनों प्राधिकरणों पर किसानों द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन में किसान नेता राकेश टिकैत के भी शामिल होने की बात कही जा रही है।

भारतीय किसान यूनियन के जिला मीडिया प्रभारी सुनील प्रधान के अनुसार, राकेश टिकैत के आह्वान पर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। नोएडा प्राधिकरण पर जोनल अध्यक्ष अशोक भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर जोनल अध्यक्ष मनोज मावी और यमुना प्राधिकरण पर जोनल अध्यक्ष रॉबिन नगर किसानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।

किसानों की प्रमुख मांगों में 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा, आबादी से जुड़े मामलों का निस्तारण और 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड दिए जाने की मांग शामिल है। इसके अलावा किसान वर्ष 2013 के भूमि अधिग्रहण कानून को लागू करने की मांग भी कर रहे हैं। इन्हीं मांगों को लेकर बड़ी संख्या में किसान संबंधित प्राधिकरणों के बाहर जुटेंगे।

किसान नेता पवन खटाना के मुताबिक, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ प्रदर्शन स्थल तक पहुंचेंगे। भारतीय किसान यूनियन ने प्रदर्शन को लेकर अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। संगठन का दावा है कि तीनों प्राधिकरणों पर बड़ी संख्या में किसान और मजदूर पहुंचकर अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाएंगे।

किसान नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से अधिकारियों की ओर से आश्वासन दिए जाते रहे हैं, लेकिन अब केवल आश्वासन से काम नहीं चलेगा। किसानों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।