DUSU Election 2026: ABVP के ‘Central 4’ पैनल का ऐलान, जानिए चारों उम्मीदवारों के नाम

टेन न्यूज नेटवर्क

New Delhi News (13 सितंबर 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव 2026-27 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन वापस लेने की समयसीमा समाप्त होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने चार केंद्रीय पदों के लिए अपने आधिकारिक उम्मीदवारों के पैनल की घोषणा कर दी है। ABVP ने अध्यक्ष पद के लिए यश डबास पर भरोसा जताया है।

ABVP का ‘Central 4’ पैनल

ABVP ने DUSU के चार प्रमुख केंद्रीय पदों के लिए निम्न उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है—

अध्यक्ष: यश डबास

उपाध्यक्ष: इशू मौर्य

सचिव: रिया छाबड़ी

संयुक्त सचिव: लक्ष्यराज सिंह

52 से अधिक कॉलेजों और विभागों में होगा प्रचार

ABVP का यह केंद्रीय पैनल अब दिल्ली विश्वविद्यालय के 52 से अधिक कॉलेजों और विभागों में छात्रों के बीच जाकर प्रचार करेगा और अपने एजेंडे को लेकर संवाद करेगा। 14 से 16 सितंबर के बीच कैंपस में चुनाव प्रचार के जोर पकड़ने की उम्मीद है।

छात्र राजनीति के इस हाई-प्रोफाइल चुनाव में सुरक्षा, हॉस्टल सुविधाएं, कैंपस इंफ्रास्ट्रक्चर और छात्रों से जुड़े अन्य मुद्दे प्रमुख चुनावी विषय बन सकते हैं।

18 सितंबर को मतदान, 19 सितंबर को नतीजे

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के लिए 18 सितंबर 2026 को मतदान होगा, जबकि 19 सितंबर 2026 को मतगणना और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

DUSU चुनाव में मुख्य मुकाबला ABVP और NSUI के बीच माना जा रहा है। ऐसे में दोनों संगठनों के उम्मीदवारों की रणनीति, छात्र मुद्दों पर उनका एजेंडा और कैंपस में प्रचार अभियान चुनावी नतीजों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है।

DUSU Election 2026-27 को लेकर अब कैंपस में चुनावी माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है और आने वाले दिनों में छात्र संगठनों के बीच प्रचार अभियान और तेज होने की संभावना है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।