दिल्ली के 2.7 लाख निर्माण श्रमिकों को LG ने कैशलेस हेल्थ स्कीम को दी मंजूरी

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (13 September 2026): दिल्ली में रजिस्टर्ड भवन एवं निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली सरकार की ‘दिल्ली बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ स्कीम’ को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत दिल्ली में पंजीकृत 2.7 लाख से अधिक निर्माण श्रमिकों को हर साल 2 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा, जबकि उनके परिवार के लिए सालाना 10 लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध होगी।

इस योजना में पंजीकृत श्रमिक और उनकी पत्नी के लिए सालाना हेल्थ चेकअप, कैशलेस ओपीडी, जांच, दवाइयां, अस्पताल में भर्ती और इलाज जैसी सुविधाएं शामिल होंगी। सूचीबद्ध अस्पतालों के नेटवर्क के जरिए इलाज CGHS दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। योजना में इमरजेंसी इलाज, गंभीर और पुरानी बीमारियों का उपचार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं, मातृत्व स्वास्थ्य और पुनर्वास जैसी सुविधाएं भी शामिल की गई हैं।

श्रमिकों के सालाना हेल्थ चेकअप में 12 से 13 तरह की जांच की जाएगी। काम की जगह पर दुर्घटना या मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति में नजदीकी गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में भी इलाज कराया जा सकेगा। ऐसे अस्पताल को इलाज की जरूरत पूरी होने तक सीमित अवधि के लिए अस्थायी रूप से सूचीबद्ध माना जाएगा। इसके अलावा श्रमिकों को अस्पताल पहुंचाने और स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली में मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात की जाएंगी और 24 घंटे चलने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी।

योजना को लागू करने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञता रखने वाली प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटिंग एजेंसी नियुक्त की जाएगी, जिसका चयन क्वालिटी एंड कॉस्ट बेस्ड सिलेक्शन के जरिए होगा और कार्यकाल तीन साल का रहेगा। योजना के तहत डिजिटल सिस्टम तैयार किया जाएगा, जिसमें लाभार्थियों का रिकॉर्ड, मेडिकल हिस्ट्री और क्लेम की जानकारी दर्ज होगी। वहीं, योजना की निगरानी के लिए बिल्डिंग वर्कर्स हेल्थ कमिटी बनाई जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।