निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर GST का बड़ा एक्शन, 5 करोड़ का माल जब्त

टेन न्यूज़ नेटवर्क

New Delhi News (12 September 2026): दिल्ली सरकार के जीएसटी विभाग ने रेलवे अधिकारियों के समन्वय से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 5 करोड़ रुपये मूल्य का लगभग 50 टन माल जब्त किया है। पकड़ी गई खेप में करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप समेत मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं। विभाग के अनुसार, माल का परिवहन आवश्यक इनवॉइस और ई-वे बिल के बिना किया जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक, यह खेप आंध्र प्रदेश के रेणिगुंटा से रवाना हुई ट्रेन के जरिए हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंची थी। जांच के दौरान करीब 25 टन कॉपर स्क्रैप मिला, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके अलावा करीब 25 टन मिश्रित स्क्रैप, कपड़े और अन्य सामान की कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये आंकी गई है।

बिना बिल और ई-वे बिल के परिवहन का आरोप

जीएसटी विभाग को खुफिया सूचना मिली थी कि रेलवे नेटवर्क के जरिए जरूरी दस्तावेजों के बिना माल का परिवहन किया जा रहा है। इसी आधार पर रेलवे अधिकारियों के साथ मिलकर कार्रवाई की गई। विभाग अब जब्त माल और उससे संबंधित दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन कर रहा है। साथ ही, जीएसटी कानून के तहत माल के परिवहन से जुड़े वैधानिक अनुपालन की भी जांच की जा रही है।

कर चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी दिल्ली सरकार: रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार कर चोरी और राजस्व के नुकसान को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि ऐसी प्रभावी व्यवस्था तैयार करना है, जिसमें कारोबार पारदर्शी तरीके से हो और प्रत्येक देय कर की वसूली सुनिश्चित हो।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।