Noida News (10/09/2026): नॉलेज पार्क थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया है। आरोपियों के पास से चोरी किए गए 4 स्प्लिट एसी, एक कटा हुआ एसी का हिस्सा और जगुआर कंपनी के 10 जेट फ्लश बरामद किए गए हैं। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान एटा के महाराजपुर निवासी आशीष (19) और मनोज (21) के रूप में हुई है। दोनों वर्तमान में दिल्ली और नॉलेज पार्क क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को 9 सितंबर को गुर्जरपुर अंडरपास के पास रेलवे के खंडहर के समीप से पकड़ा। चोरी में इस्तेमाल की गई यूपी 82 बीटी 0013 नंबर की कार भी पुलिस ने बरामद की है।
जांच में सामने आया कि 7 सितंबर को प्लॉट नंबर 5-7 के स्टोर रूम को निशाना बनाया गया था। वहां से 5 स्प्लिट एसी और बाथरूम में इस्तेमाल होने वाले जगुआर कंपनी के जेट फ्लश चोरी किए गए थे। इस मामले में नॉलेज पार्क थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने जांच और बरामदगी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का दावा किया है।
पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक अवैध चाकू, 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। अवैध हथियारों की बरामदगी के संबंध में नॉलेज पार्क थाने में अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। चोरी के मामले में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद सामान में 4 स्प्लिट एसी, एक कटा हुआ स्प्लिट एसी का हिस्सा, 10 जेट फ्लश, घटना में इस्तेमाल कार और अवैध हथियार शामिल हैं। मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।