कासना के 2013 केस में आया फैसला, हत्या के प्रयास में दो दोषियों को 10 साल की जेल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/09/2026): गौतमबुद्ध नगर के कासना थाना क्षेत्र में वर्ष 2013 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में 13 साल बाद अदालत का फैसला आया है। कोर्ट ने मामले में दोषी पाए गए दो आरोपियों को 10-10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।
पुलिस के मुताबिक, थाना कासना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 01/2013, धारा 307 IPC के मामले में आरोपी सुंदर पुत्र देशराज उर्फ देशी और सतीश पुत्र देशराज उर्फ देशी, निवासी ग्राम घंघोला को अदालत ने दोषी करार दिया। अदालत ने दोनों दोषियों को 10-10 वर्ष के कारावास के साथ 10-10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दोनों को एक-एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा चलाए जा रहे “Operation Conviction” अभियान के तहत की गई। मामले में मॉनिटरिंग सेल, थाना कासना पुलिस और अभियोजन इकाई ने प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप अदालत ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर का कहना है कि गंभीर अपराधों में प्रभावी पैरवी और दोषियों को सजा दिलाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।