दिल लेकर दौड़ी एंबुलेंस, पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर; 16 मिनट में तय हुआ 20 KM सफर
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (10/09/2026): गौतमबुद्ध नगर यातायात पुलिस ने बुधवार को एक मरीज के हृदय प्रत्यारोपण के लिए करीब 20 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया। गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल तक बनाए गए इस ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जीवित दिल को महज 16 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर अंग अस्पताल पहुंचने से चिकित्सकों को ट्रांसप्लांट प्रक्रिया पूरी करने में मदद मिली।
डीसीपी प्रभारी अभय कुमार मिश्र के मुताबिक, सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती एक मरीज का हृदय प्रत्यारोपण किया जाना था। इसके लिए चंडीगढ़ एयरपोर्ट से एयर एंबुलेंस के जरिए बुधवार दोपहर करीब एक बजे जीवित दिल को हिंडन एयरपोर्ट लाया गया। इसके बाद हिंडन से नोएडा तक बिना रुकावट आवागमन सुनिश्चित करने के लिए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया गया।
दोपहर करीब दो बजे दिल को एंबुलेंस से हिंडन एयरपोर्ट से रवाना किया गया। एंबुलेंस एलिवेटेड रोड के रास्ते इंदिरापुरम के सीआईएसएफ रोड होते हुए सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पूरे मार्ग पर यातायात को नियंत्रित किया, जिससे एंबुलेंस को कहीं भी अनावश्यक रूप से रुकना नहीं पड़ा और महज 16 मिनट में अस्पताल पहुंचाया जा सका।
ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था के लिए गाजियाबाद से नोएडा तक 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। पुलिसकर्मियों ने पूरे रास्ते यातायात व्यवस्था संभाली और एंबुलेंस के लिए मार्ग सुगम बनाए रखा। दिल के समय पर अस्पताल पहुंचने और ट्रांसप्लांट प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद पुलिस और चिकित्सा टीम ने राहत की सांस ली। पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस सराहनीय कार्य के लिए यातायात पुलिस की पूरी टीम को बधाई दी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।