Jewar News (10/09/2026): रबूपुरा क्षेत्र के तिरथली गांव में मंगलवार रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, जबकि चोर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। यहां से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान चोरी कर आरोपी फरार हो गए। बुधवार सुबह कमरे का टूटा ताला देखकर परिवार को वारदात की जानकारी हुई।
पीड़ित यूनुस के मुताबिक, रात करीब 12 बजे परिवार के सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान चोर उस कमरे में पहुंचे, जिसमें कोई सदस्य मौजूद नहीं था। उन्होंने कमरे का ताला तोड़ा और अंदर रखे गहने व अन्य सामान समेट लिया। वारदात के दौरान परिवार को चोरी की भनक तक नहीं लगी और आरोपी सामान लेकर मौके से निकल गए।
सुबह जागने के बाद परिवार की नजर कमरे के टूटे ताले पर पड़ी। अंदर सामान की जांच करने पर आभूषण और दूसरी कीमती वस्तुएं गायब मिलीं। इसके बाद यूनुस ने पुलिस को सूचना दी और बुधवार शाम करीब 5 बजे रबूपुरा थाने पहुंचकर शिकायत दी।
यूनुस ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। चोरी हुए सोने-चांदी के गहने उन्होंने अपनी बेटियों की शादी और दहेज के लिए कई वर्षों में जुटाकर बनवाए थे। परिवार के लिए इन गहनों की चोरी बड़ा आर्थिक नुकसान है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी और सामान बरामद करने की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और चोरों के आने-जाने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।