सरकारी खरीद से नए बाजार तक, एमएसएमई उद्यमियों को मिला बड़ा मंच: डीएम मेधा रूपम
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (10/09/2026): गौतमबुद्ध नगर के एमएसएमई उद्यमियों को सरकारी खरीद, विपणन सहायता और नए बाजारों से जोड़ने के उद्देश्य से आईआईएलएम विश्वविद्यालय, ग्रेटर नोएडा में “वन डे नेशनल वर्कशॉप ऑन प्रोक्योरमेंट एंड मार्केटिंग सपोर्ट (PMS) स्कीम” का आयोजन किया गया। कार्यशाला में जिले के 150 से अधिक उद्यमियों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला का आयोजन इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) की पहल पर भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय (DFO), ओखला और आईआईएलएम विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी ने फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि गौतमबुद्धनगर औद्योगिक विकास, परिधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और निवेश के क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की ओर से निवेशकों के लिए अनुकूल कारोबारी माहौल तैयार करने और नए उद्योगों को बढ़ावा देने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से “बड़ा सोचने” और अपने उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि उद्योगों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा करना और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी उद्यमियों का दायित्व है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं उद्यमियों को सरकारी योजनाओं, सरकारी खरीद, विपणन सहायता और निर्यात के अवसरों की जानकारी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। जिलाधिकारी ने इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन की ओर से उद्योग हित में किए जा रहे प्रयासों की भी सराहना की।

कार्यशाला में एमएसएमई मंत्रालय के अधिकारियों और विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, सार्वजनिक उपक्रमों एवं सरकारी संस्थानों के विशेषज्ञों ने GeM पोर्टल, सरकारी खरीद प्रक्रिया, PMS योजना, विक्रेता विकास, निर्यात संवर्धन और बाजार से जुड़ाव जैसे विषयों पर जानकारी दी।
इसके अलावा उद्यमियों को सरकारी विभागों में विक्रेता पंजीकरण, डिजिटल मार्केटिंग, गुणवत्ता प्रमाणन और एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
कार्यक्रम में आईआईएलएम विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रो. (डॉ.) नील राय, प्रो वाइस चांसलर राजे मोहन, सीनियर मैनेजर राजकुमार सिंह, IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष नरेश चौहान, राजेश खन्ना, सुधीर त्यागी समेत विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी, शिक्षाविद, उद्यमी और कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।