नोएडा एयरपोर्ट पर रूसी सेना के 3 विमान उतरे, पुतिन के दौरे से जुड़ी तैयारियों की चर्चा

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (10/09/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मंगलवार सुबह पहली बार रूसी सेना के तीन सैन्य विमान पहुंचे। करीब 5:30 बजे तीनों विमानों ने एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग की। इनमें रूसी मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट आईएल-76 भी शामिल है। इसे एयरपोर्ट पर किसी विदेशी विमान की पहली लैंडिंग बताया जा रहा है।

इन विमानों के जरिए रूसी सेना की एडवांस टीम और सैन्य अधिकारी भारत पहुंचे हैं। बुधवार को भी तीनों विमान एयरपोर्ट परिसर में खड़े रहे। एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के साथ रूसी टीम भी इन विमानों की निगरानी कर रही है।

रूसी सैन्य विमानों के नोएडा एयरपोर्ट पहुंचने को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रस्तावित भारत दौरे की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि पुतिन के भारत दौरे के दौरान उनका विमान नोएडा एयरपोर्ट पर भी उतर सकता है। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट प्रबंधन तैयारियों में जुटा है।

दरअसल, 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होना है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। ऐसे में रूसी सैन्य विमानों की मौजूदगी को एयरपोर्ट पर सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल से जुड़ी तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।