Noida News (09/09/2026): नोएडा के फेज-2 थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। आरोपियों के पास से एक 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और चाकू भी मिला है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्ण उर्फ लेफ्टी (29) और मोहित (28) के रूप में हुई है। दोनों को सेक्टर-88 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर तिराहे के पास से पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली-एनसीआर में कॉलोनियों, बाजारों, दुकानों और कंपनियों के आसपास खड़ी बाइकों को निशाना बनाते थे।
पुलिस का कहना है कि चोरी के वाहनों को बेचकर आरोपी पैसे कमाते थे। कुछ चोरी की बाइकों का इस्तेमाल अन्य आपराधिक वारदातों में भी किए जाने की आशंका है। पुलिस ने बरामद वाहनों में हीरो स्प्लेंडर, स्प्लेंडर प्लस, बजाज प्लेटिना, पैशन प्रो और एचएफ डीलक्स समेत कई मोटरसाइकिलें शामिल होने की जानकारी दी है। इनमें दो बाइक दिल्ली के गाजीपुर ईस्ट और अमर कॉलोनी क्षेत्र से चोरी की गई थीं।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक कृष्ण उर्फ लेफ्टी पर पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार और गैंगस्टर एक्ट से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं मोहित के खिलाफ आबकारी अधिनियम और अवैध हथियार से संबंधित समेत 7 मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी की बाकी घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।