नोएडा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 5,879 वाहनों के चालान

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (05/11/2026): नोएडा में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। यातायात माह के तहत चलाए जा रहे विशेष अभियान में चौथे दिन पुलिस ने एक ही दिन में 5,879 वाहनों के चालान काटे। इसके साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों को सीज किया गया। सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ हुई।

पुलिस ने यह कार्रवाई मैनुअल तरीके और ISTMS कैमरों की मदद से की। इसमें 2,297 वाहनों के चालान मैनुअल तरीके से किए गए, जबकि 3,582 वाहनों के ई-चालान कैमरों के जरिए काटे गए।

कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 2,048 लोगों के चालान किए गए। वहीं, ओवरस्पीडिंग के 536, नो पार्किंग के 508 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 318 मामले सामने आए। इसके अलावा फॉल्टी नंबर प्लेट के 284 और वायु प्रदूषण फैलाने वाले 238 वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

चालान काटने के साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। इसके तहत हरौला और झुंडपुरा गांव के प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को हेलमेट पहनने, यातायात संकेतों को समझने और सड़क पर सावधानी बरतने के बारे में बताया गया।

यातायात पुलिस का यह अभियान लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।