व्हाट्सएप के जरिए गांजे की तस्करी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 12.2 किलो गांजा बरामद
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (05/11/2026): थाना सेक्टर-58 पुलिस ने व्हाट्सएप के माध्यम से गांजे की तस्करी और बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 12 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। दोनों आरोपी दिल्ली-एनसीआर में फ्लैट, पीजी, हॉस्टल और कॉलेज के छात्रों को गांजे की सप्लाई करते थे।
पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर 2026 को लोकल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से पहली गिरफ्तारी सेक्टर-57 स्थित मेडिसन कट के पास से की गई। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुमित राघव के रूप में हुई। उसके बैग से ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के नाम वाले छोटे पैकेट बरामद हुए, जिनमें 1 किलो 900 ग्राम गांजा रखा था।
पूछताछ में सुमित ने बताया कि उसे गांजा मनीष कुमार झा उपलब्ध कराता था। वह व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से उनकी लोकेशन मंगवाकर मांग के अनुसार गांजे की सप्लाई करता था। इसके पैसे ऑनलाइन मनीष के पास पहुंचते थे। पुलिस के मुताबिक, गांजे को 25 से 30 ग्राम के छोटे पैकेट में रखकर ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी के नाम वाले पैकेट में पैक किया जाता था, ताकि किसी को शक न हो।
सुमित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दूसरे आरोपी मनीष कुमार झा को सेक्टर-56 स्थित ईएसआई कॉलोनी के पास से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 10 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मनीष टेक्निकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का एक साथी अमित पहले से ही गांजा तस्करी के मामले में असम के गुवाहाटी की जेल में बंद है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बरामदगी में एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और 42 प्रिंटेड पैकेट भी शामिल हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।