दनकौर के 103वें द्रोण मेले में पहलवानों का दमखम, 20 हजार से ज्यादा दर्शक बने गवाह
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (09/09/2026): दनकौर में आयोजित 103वें द्रोण मेले के दौरान तीन दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का समापन हुआ। पारंपरिक मिट्टी के अखाड़े में देश-विदेश से पहुंचे पहलवानों ने जोरदार मुकाबले किए। कुश्ती देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पूरे आयोजन के दौरान अखाड़े में उत्साह का माहौल बना रहा।
अंतिम दिन मंगलवार शाम करीब 6 बजे कुश्ती मुकाबलों की शुरुआत हुई। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत 20 हजार से ज्यादा दर्शकों ने पहलवानों के दांव-पेंच और जोर आजमाइश का आनंद लिया। अलग-अलग मुकाबलों में पहलवानों ने अपनी ताकत और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
दनकौर का द्रोण अखाड़ा आज भी पारंपरिक मल्लयुद्ध की पहचान को कायम रखे हुए है। यहां आधुनिक मैट की बजाय मिट्टी के अखाड़े में मुकाबले कराए जाते हैं। आयोजकों के मुताबिक, कुछ वर्षों तक मैट पर कुश्ती कराई गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों की पसंद को देखते हुए दोबारा पारंपरिक अखाड़े में प्रतियोगिता शुरू की गई।
गौशाला समिति की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर पिछले 103 वर्षों से दंगल का आयोजन किया जा रहा है। लंबे समय से चली आ रही इस परंपरा के चलते द्रोण मेले का दंगल क्षेत्र में खास आकर्षण बना हुआ है। देर शाम लोक कलाकार बेगराज नागर की टीम ने रागिनी की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भी भर दिया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।