यथार्थ अस्पताल में पहली बार हुआ डबल ऑर्गन ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (09/09/2026): यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में पहली बार एक बेहद जटिल और दुर्लभ Combined Liver & Kidney Transplant सफलतापूर्वक किया गया है। गंभीर रूप से बीमार अजय कुमार लंबे समय से किडनी फेल्योर के साथ Hepatitis B से संबंधित लिवर फेल्योर से जूझ रहे थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एक साथ लिवर और किडनी ट्रांसप्लांट करना जरूरी था। इस सफल ट्रांसप्लांट में अजय कुमार की पत्नी ने लिवर, जबकि उनकी बेटी ने किडनी डोनेट की।
टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में डॉ. विशाल कुमार चोरसिया ने बताया कि यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में पहली बार इस तरह का जटिल ट्रांसप्लांट किया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज की पत्नी लिवर डोनेट करने के लिए आगे आई थीं, लेकिन शुरुआती जांच में उनका लिवर फैटी पाया गया। इसके बाद उन्होंने करीब 7 से 8 महीने तक वजन कम किया, अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव किया और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार कराया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद दोबारा जांच की गई, जिसमें उन्हें लिवर डोनेशन के लिए उपयुक्त पाया गया।
इसके बाद मरीज और दोनों डोनर्स की सभी जरूरी मेडिकल जांच पूरी की गईं और सफलतापूर्वक लिवर एवं किडनी ट्रांसप्लांट किया गया। वहीं, टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में अजय कुमार की बेटी ने बताया कि उनके पिता की हालत बेहद गंभीर थी। उन्हें हर दूसरे दिन डायलिसिस की जरूरत पड़ती थी। उन्हें बार-बार उल्टियां होती थीं और कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिवार ने मेरठ के कई अस्पतालों के अलावा दिल्ली के AIIMS, Safdarjung और Medanta समेत कई अस्पतालों में इलाज कराया।
बाद में एक परिचित के जरिए परिवार को यथार्थ अस्पताल के बारे में जानकारी मिली। बेटी ने डॉक्टरों और अस्पताल के स्टाफ की तारीफ करते हुए कहा कि मुश्किल समय में पूरी टीम ने उनका लगातार साथ दिया और इलाज के दौरान परिवार को हर स्तर पर सहयोग मिला।

टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में मरीज अजय कुमार ने भी अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ का आभार जताया। उन्होंने बताया कि अलग-अलग अस्पतालों में इलाज और डायलिसिस के दौरान उनके परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि, यथार्थ अस्पताल आने के बाद उन्हें काफी संतुष्टि मिली। उन्होंने अस्पताल के स्टाफ के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में किसी अस्पताल में ऐसा सहयोगी और संवेदनशील स्टाफ नहीं देखा।
फिलहाल अजय कुमार के साथ उनकी पत्नी और बेटी, दोनों डोनर्स भी स्वस्थ हैं। यथार्थ ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स में हुआ यह सफल Combined Liver & Kidney Transplant चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।