GBU छात्र अक्षत त्रिपाठी को बड़ी राहत, पुलिस का नोटिस हुआ निरस्त

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (09/09/2026): ग्रेटर नोएडा स्थित गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के छात्र अक्षत त्रिपाठी को पुलिस की ओर से जारी किया गया नोटिस अब निरस्त कर दिया गया है। यह नोटिस एक राजनीतिक दल के जंतर-मंतर पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने और अन्य छात्रों को प्रदर्शन में जाने के लिए प्रेरित करने के आरोप में भेजा गया था।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर 4 सितंबर को कार्यपालक मजिस्ट्रेट तृतीय, ग्रेटर नोएडा कमिश्नरेट की अदालत से अक्षत को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत नोटिस जारी किया गया था। इसमें छह महीने तक शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पांच लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो स्थानीय जमानत देने को लेकर जवाब मांगा गया था।

पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अक्षत विश्वविद्यालय के दूसरे छात्रों को एक राजनीतिक दल के प्रस्तावित धरने में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रहा था। साथ ही उस पर सरकार के खिलाफ भ्रामक बातें फैलाने का आरोप भी लगाया गया था। पुलिस ने उसकी गतिविधियों से विश्वविद्यालय परिसर में तनाव और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई थी।

नोटिस सामने आने के बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आया। अक्षत ने वीडियो जारी कर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए, जबकि छात्र संगठनों ने भी इसका विरोध करते हुए इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से जोड़कर देखा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 4 सितंबर को जारी नोटिस को बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर निरस्त कर दिया गया है। अब अक्षत के खिलाफ जारी यह नोटिस प्रभावी नहीं है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।