नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार
टेन न्यूज़ नेटवर्क
New Delhi News (09 September 2026): दिल्ली के नरेला इलाके में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रोहिणी सेक्टर-23 में आरोपियों की तलाश के दौरान दिल्ली पुलिस स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में हत्या के मामले में शामिल दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि उनके साथ मौजूद एक नाबालिग आरोपी को पुलिस ने मौके से पकड़ लिया। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार, नरेला में प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद से अलग-अलग पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इसी दौरान रोहिणी स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि हत्याकांड में शामिल आरोपी रोहिणी सेक्टर-23 इलाके में आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में जाल बिछाया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी।
डीसीपी रोहिणी शशांक जायसवाल के मुताबिक, पुलिस ने जब आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर कई राउंड फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों की ओर से करीब 11 राउंड गोलियां चलाई गईं। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो आरोपियों के पैरों में गोली लगी, जबकि एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस मुठभेड़ के बाद नरेला के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड की जांच में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हत्या की पूरी साजिश और वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि प्रमोद की हत्या के पीछे कौन था और इस हत्याकांड की साजिश किसने रची थी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।