SSC परीक्षा से पहले सर्वर हुआ ठप, ग्रेटर नोएडा केंद्र पर छात्रों का हंगामा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (09/09/2026): ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-155 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को SSC CHT परीक्षा तकनीकी समस्या के चलते नहीं हो सकी। परीक्षा शुरू होने से पहले सर्वर में खराबी आने के कारण कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम पर लॉगिन नहीं हो पाया। इसके बाद परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया।
परीक्षा के लिए करीब 2500 अभ्यर्थियों के पहुंचने की व्यवस्था थी। सभी परीक्षार्थी निर्धारित समय पर केंद्र पहुंच गए थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण परीक्षा प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। काफी देर इंतजार के बाद जब परीक्षा शुरू नहीं हुई तो अभ्यर्थियों में नाराजगी बढ़ गई।
परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही कई छात्रों ने केंद्र के बाहर विरोध और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि वे अलग-अलग शहरों और दूरदराज के इलाकों से परीक्षा देने पहुंचे थे। ऐसे में केंद्र की तकनीकी खामी के कारण बिना परीक्षा दिए वापस लौटना पड़ा।
सर्वर की समस्या को देखते हुए SSC नॉर्थ रीजन की ओर से परीक्षा को रद्द कर दिया गया। अभ्यर्थियों को बताया गया कि अब यह परीक्षा 13 सितंबर 2026, रविवार को दोबारा आयोजित की जाएगी। सूचना मिलने के बाद छात्रों को केंद्र से वापस लौटना पड़ा।
हंगामे की सूचना पर नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अभ्यर्थियों से बातचीत कर उन्हें समझाया, जिसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस के अनुसार फिलहाल परीक्षा केंद्र के आसपास माहौल सामान्य है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।