जेवर एयरपोर्ट किसानों की मांगों को लेकर गरजी भाकियू महासभा, आंदोलन की चेतावनी

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (09/09/2026): जेवर एयरपोर्ट और अन्य विकास परियोजनाओं से प्रभावित किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (महासभा) ने सरकार से जल्द समाधान की मांग की है। दनकौर कस्बे में हुई संगठन की बैठक में मुआवजा, रोजगार और स्थानीय लोगों से जुड़ी अन्य समस्याओं पर चर्चा हुई।

बैठक में संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने कहा कि परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन ली जा रही है, ऐसे में प्रभावित परिवारों को उचित मुआवजा और उनके युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन का रास्ता अपनाएगा।

गीता भाटी ने जेवर के छोटे टोल को स्थानीय लोगों के लिए फ्री कराने को संगठन के संघर्ष की उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर करीब दो वर्षों से धरना, प्रदर्शन और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी था।

बैठक के दौरान भारतीय किसान यूनियन (महासभा) का संगठनात्मक विस्तार भी किया गया। जितेंद्र नागर को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राघव सिंघल को जिला सचिव, जबकि तरुण नागर और इंद्रजीत नागर को तहसील उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में बड़ी संख्या में किसानों और युवाओं ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की।

बैठक की अध्यक्षता कोशिंदर ने की और संचालन संगठन के मीडिया प्रभारी मुजाहिद एडवोकेट ने किया। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों की मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।