New Delhi News (06 September 2026): दिल्ली के साउथ कैंपस स्थित सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना ने प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मलबे में अभी भी कई लोगों के दबे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। घटनास्थल पर NDRF, पुलिस और अन्य बचाव दल मलबा हटाकर फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गोवा दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें रविवार को गोवा के चिम्बेल में बीजेपी के नवनिर्मित राज्य कार्यालय भवन का उद्घाटन करना था, लेकिन दिल्ली में हुई इस घटना के बाद उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। गृह मंत्री ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है और राहत-बचाव कार्यों की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल पर राहत कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, घायलों के इलाज के लिए दिल्ली के अस्पतालों को भी अलर्ट किया गया है। सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज के नोडल अधिकारी बलराज सिंह के मुताबिक, अब तक पांच लोगों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। अस्पताल में घायलों के इलाज के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। फिलहाल सबसे बड़ी प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है और इसी को देखते हुए बचाव दल बेहद सावधानी के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।