ईवीएम-वीवीपैट की एफएलसी में पारदर्शिता पर जोर, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (06/09/2026): ग्रेटर नोएडा में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वीवीपैट की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) शुरू कर दी है। इसी क्रम में जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर जांच प्रक्रिया का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी साझा की और जांच को लेकर उनकी राय भी जानी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग के तय नियमों और प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करते हुए प्रत्येक स्तर पर जांच की जाए।

मेधा रूपम ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की जांच पूरी प्रक्रिया के दौरान पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, उपकरणों के रखरखाव और अन्य आवश्यक इंतजामों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए।

डीएम ने एफएलसी से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरी प्रक्रिया समाप्त करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव से जुड़ी तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अश्वनी गोयल, सपा उपाध्यक्ष कपिल सैफी, बसपा जिला सचिव डॉ. रविंद्र तोमर, एडीएम न्यायिक प्रियंका, अरुण कुमार समेत अन्य अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।