New Delhi News (06 सितंबर 2026): दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस के पास सत्य निकेतन में PG भवन गिरने की घटना को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गहरा दुख जताया है। ABVP ने दिल्ली सरकार से राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ हादसे की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
ABVP ने कहा कि उसके कार्यकर्ता भी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। संगठन ने दिल्ली प्रशासन, दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और आपदा प्रबंधन टीमों से घटनास्थल पर पर्याप्त संख्या में बचाव दल, एंबुलेंस, चिकित्सकीय सहायता और आवश्यक उपकरण तत्काल उपलब्ध कराने की मांग की है।
संगठन ने कहा कि इस घटना ने दिल्ली विश्वविद्यालय के आसपास संचालित निजी PG में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। ABVP ने सत्य निकेतन सहित दिल्ली के सभी छात्र-बहुल क्षेत्रों में PG और किराये के भवनों का तत्काल सुरक्षा एवं संरचनात्मक ऑडिट कराने की मांग की।
ABVP दिल्ली प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित आवास सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
ABVP के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि सत्य निकेतन की घटना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने मांग की कि दोषी PG संचालकों और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए तथा दिल्ली के सभी छात्र-बहुल क्षेत्रों में तत्काल PG सुरक्षा ऑडिट कराया जाए।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।