ग्रेटर नोएडा में बंद मकानों के ताले तोड़ने वाला गैंग को पुलिस ने दबोचा, 3 गिरफ्तार
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/09/2026): ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-2 पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी का सामान, दो एसी आउटडोर यूनिट, तीन एसी की जाली, एक इलेक्ट्रिक मोटर, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान गौरव, संजीत और माइकल के रूप में हुई है। तीनों को सेक्टर गामा-1 से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मोटरसाइकिल से इलाके में घूमकर ऐसे मकानों की तलाश करते थे, जिनमें कई दिनों से कोई नहीं रह रहा हो।
आरोपी पहले घर की निगरानी करते थे और यह सुनिश्चित करते थे कि वहां कोई मौजूद न हो। इसके बाद मौका देखकर मकान का ताला तोड़कर एसी, मोबाइल फोन और लोहे समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लेते थे। पुलिस को जांच के दौरान थाना क्षेत्र में हुई एक अन्य चोरी में भी इनकी संलिप्तता की जानकारी मिली है।
गिरफ्तार गौरव साकीपुर गांव का रहने वाला है, जबकि संजीत और माइकल सेक्टर गामा-2 में रहते हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।