Greater Noida News (04/09/2026): ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के तिलपता गांव में शुक्रवार सुबह एक महिला की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला मानसिक रूप से परेशान थी और अचानक तालाब में चली गई।
घटना के समय तालाब में सौंदर्यीकरण का काम चल रहा था। महिला के पानी में गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे बचाने के लिए तालाब में उतरकर प्रयास किया, लेकिन काफी कोशिशों के बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
सूचना मिलने पर सूरजपुर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की सहायता से महिला को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने के साथ घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।