Noida News (04/09/2026): नोएडा की चोटपुर कॉलोनी में पिछले कई दिनों से जारी बिजली संकट को लेकर राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आश्रय गुप्ता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कॉलोनी का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से रोजमर्रा के कामकाज के साथ बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
सपा जिलाध्यक्ष के मुताबिक, कॉलोनी में करीब 13 हजार बिजली कनेक्शन अवैध पाए जाने की बात सामने आई है, जिनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। अब तक लगभग 4 हजार कनेक्शन काटे जा चुके हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में परिवारों के सामने बिजली की समस्या खड़ी हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कनेक्शन नियमों के विपरीत थे तो इतने लंबे समय तक उन पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई।
आश्रय गुप्ता ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा सरकार पर क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पहले भी विधायक कार्यालय का घेराव और कैंडल मार्च कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
सपा ने अब इस मुद्दे को लेकर स्थानीय लोगों के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। पार्टी की मांग है कि प्रशासन बिजली व्यवस्था को जल्द सामान्य करे और पात्र परिवारों को नियमानुसार बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए। सपा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि जन्माष्टमी के बाद भी यदि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पार्टी स्थानीय निवासियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेगी। उन्होंने कहा कि समस्या के समाधान तक सपा इस मुद्दे को उठाती रहेगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।