जेवर के ग्रामीणों की 14 साल पुरानी मांग पूरी, टोल शुल्क से मिलेगी राहत: विधायक धीरेन्द्र सिंह
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (04/09/2026): जेवर क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने घोषणा की है कि यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित और आसपास के पात्र ग्रामों के स्थानीय नागरिकों को जेवर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क से राहत दी जाएगी। यह मांग पिछले करीब 14 वर्षों से किसान संगठनों और स्थानीय लोगों द्वारा उठाई जा रही थी।
विधायक धीरेन्द्र सिंह के मुताबिक, इस मांग को लेकर यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) और यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी के साथ कई दौर की बातचीत हुई। बातचीत के बाद तय किया गया है कि 17 सितंबर से जेवर क्षेत्र के पात्र स्थानीय नागरिकों को टोल शुल्क से राहत दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा से जिला मुख्यालय, अदालत, अस्पताल, शिक्षण संस्थानों और रोजगार के सिलसिले में रोजाना यमुना एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। खासतौर पर ग्रेटर नोएडा में पढ़ाई और नौकरी के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को इससे आर्थिक राहत मिलने की उम्मीद है।
विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पात्र नागरिकों को सुविधा का लाभ लेने के लिए जेवर टोल प्लाजा के टोल मैनेजर से संपर्क कर अपना आधार कार्ड, स्थानीय निवास प्रमाण और वाहन की RC जमा कराकर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के बाद पात्र लोगों को टोल से संबंधित पास उपलब्ध कराया जाएगा।
विधायक ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्रवासियों को यह सौगात मिलना महत्वपूर्ण है। उन्होंने इसे लंबे समय से चली आ रही जनता की मांग की पूर्ति बताते हुए कहा कि जनहित में आगे भी ऐसे फैसले लिए जाते रहेंगे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।