DWPS नॉलेज पार्क-III में जन्माष्टमी की धूम, मटकी फोड़ कार्यक्रम ने बांधा समां

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/09/2026): दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-III, ग्रेटर नोएडा में 3 सितंबर 2026 को जन्माष्टमी का पर्व बड़े उत्साह, उमंग एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में निदेशिका कंचन कुमारी एवं प्रधानाचार्या डॉ. हीमा शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नर्सरी, प्रेप एवं जूनियर कक्षाओं के नन्हे-मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में नजर आए, जिससे समारोह की शोभा और बढ़ गई। हवन-पूजन के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मधुर भजनों, भक्तिमय गीतों एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों एवं शिक्षाओं को सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया।

समारोह में बहुप्रतीक्षित मटकी फोड़ कार्यक्रम आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा। इस गतिविधि ने बच्चों एवं उपस्थित लोगों में उत्साह और उमंग का संचार कर दिया। कार्यक्रम का समापन प्रेम, करुणा एवं बुराई पर अच्छाई की विजय के संदेश के साथ हुआ। जन्माष्टमी समारोह ने सभी के मन में भक्ति, आनंद एवं भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान की सुंदर छाप छोड़ी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.

टिप्पणियाँ बंद हैं।