ग्रेटर नोएडा में यात्री बसों पर बड़ी कार्रवाई, 436 के चालान, 10 बसें जब्त
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (04/09/2026): ग्रेटर नोएडा में यात्री बसों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। शहर के साथ-साथ एक्सप्रेसवे पर भी बसों की जांच की गई। अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाली 436 बसों के चालान किए गए, जबकि गंभीर कमियां मिलने पर 10 बसों को जब्त किया गया।
पुलिस ने स्लीपर बसों, दिल्ली-नोएडा के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली बसों और अलग-अलग ट्रांसपोर्ट कंपनियों की यात्री बसों को जांच के दायरे में रखा। चेकिंग के दौरान बसों में यात्रियों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और अन्य जरूरी मानकों की स्थिति देखी गई।
जांच में जिन बसों में सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले या नियमों के विपरीत पर्दे लगाकर संचालन किया जा रहा था, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। इसके अलावा महिला यात्रियों की सुरक्षा और प्राथमिकता से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों पर भी कार्रवाई की गई।
डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बसों की जांच आगे भी जारी रहेगी। बस संचालकों को स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित सुरक्षा मानकों को पूरा करने वाली बसों को ही सड़क पर चलने की अनुमति होगी।
पुलिस ने बस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर भी सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यात्री बसों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना और महिलाओं व नाबालिग यात्रियों के लिए सुरक्षित सफर सुनिश्चित करना है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।