Noida News (31/08/2026): नवरत्न फाउंडेशन्स का 21वां वार्षिक संगीतमय आयोजन ‘शुक्रिया मुकेश-2026’ रविवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए भवन सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महान गायक मुकेश के सदाबहार गीतों ने श्रोताओं को प्रेम, विरह, स्मृतियों और जीवन के भावनात्मक संसार से जोड़ दिया।
कार्यक्रम में दिल्ली-एनसीआर के कई प्रतिष्ठित गायकों ने मुकेश के कालजयी गीत प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमयी श्रद्धांजलि दी। ZEE TV के ‘सा रे गा मा पा लिटिल चैम्प’ और ‘राइजिंग स्टार’ से पहचान बनाने वाले गायक दिवाकर शर्मा की विशेष प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को खास बना दिया।
इसके अलावा डॉ. अशोक श्रीवास्तव, संजय पांडेय, सोमेश्वर शर्मा, पंकज माथुर, कपिल तिवारी और विनय सेठिया समेत कई कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
कार्यक्रम के दौरान ‘जाने कहां गए वो दिन’, ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’, ‘एक प्यार का नगमा है’, ‘मैं न भूलूंगा’, ‘मेरा जूता है जापानी’ और ‘फूल तुम्हें भेजा है खत में’ समेत कई लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए गए। इन गीतों ने मुकेश की स्वर्णिम संगीत विरासत को एक बार फिर जीवंत कर दिया।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अनिता भालवार का लंबे अंतराल के बाद साहित्यिक अंदाज में मंच संचालन रहा। उनके साथ डॉ. अशोक श्रीवास्तव और आरजे कपिल तिवारी ने भी मंच संचालन किया।

नवरत्न फाउंडेशन्स के अध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि मुकेश की आवाज में सादगी और अपनापन था, जो आज भी सीधे लोगों के दिलों तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि ‘शुक्रिया मुकेश’ उसी अमर आवाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रयास है।
कार्यक्रम में गंधर्व बैंड और जीतू बजाज के साउंड ने संगीत की प्रस्तुति को प्रभावी बनाया। वहीं डिजिटल प्रस्तुति में संजय पांडेय, पंकज माथुर और अंशुमाली सिन्हा का सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों और अतिथियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायन मान सिंह चौहान, मुकुल वाजपेयी, बाबा कानपुरी, ज्योति सक्सेना, मृदुला सक्सेना, नवनीत सक्सेना, अनुभा उपाध्याय, विनोद पांडेय, अवनींद्र ठाकुर, मुकेश निगम, अरविंद श्रीवास्तव, वर्षा श्रीवास्तव, आर.एन. श्रीवास्तव, रंजन तोमर, राजीव गर्ग, आर.सी. गुप्ता, रंजना चितकारा, प्रेम सागर प्रेम, कर्नल अमिताभ अमित, गीता तिवारी, कमांडर आलोक माथुर, डॉ. कल्पना भूषण और विजय सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
‘शुक्रिया मुकेश-2026’ की शाम भले ही समाप्त हो गई, लेकिन मुकेश के अमर गीत देर तक श्रोताओं के दिलों में गूंजते रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।