नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ प्रदर्शन, गांवों के विकास और किसानों के मुद्दों पर उठी आवाज
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (31/08/2026): सेक्टर-96 स्थित नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर सोमवार दोपहर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। संगठन ने प्राधिकरण के निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं पर रोक लगाने के साथ गांवों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और किसानों के लंबित मामलों का जल्द निस्तारण करने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के नाम एक ज्ञापन वरिष्ठ प्रबंधक कपिल कुमार को सौंपा। संगठन का कहना है कि नोएडा शहर में तेजी से विकास हो रहा है, लेकिन प्राधिकरण के अधीन आने वाले गांवों में अभी भी कई बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है।
संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय और मास्टर दिनेश नागर ने कहा कि गांवों को भी शहर की तरह विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने सड़क, नाली, सीवर, पेयजल, सफाई और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने की मांग की। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित निगरानी और कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
चौधरी प्रवीण भारतीय ने किसानों और प्राधिकरण के बीच लंबे समय से लंबित मामलों को बातचीत के जरिए सुलझाने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की उचित मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाना चाहिए, ताकि विवाद लंबे समय तक न खिंचें। संगठन ने विकास कार्यों में कथित भ्रष्टाचार और गांवों की अनदेखी के मामलों पर भी प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
ब्रह्मपाल कपासिया ने कहा कि यदि प्राधिकरण की ओर से जल्द ठोस कदम नहीं उठाए गए तो संगठन लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और व्यापक करेगा। प्रदर्शन में प्रेम प्रधान, सरोज भाटी, दुलीचंद नागर, कृष्ण नागर, वीरेंद्र भाटी और सुरेंद्र कसाना समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।