पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/08/2026): ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। अटेवा पेंशन बचाओ मंच के आह्वान पर आयोजित यह यात्रा शाम करीब 4 बजे जिला मुख्यालय से शुरू हुई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी यात्रा में शामिल हुए और पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई।

यात्रा के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं है, बल्कि यह कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और वित्तीय सुरक्षा से भी जुड़ी है। उन्होंने सरकार से नई पेंशन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मचारियों को सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन के लिए पेंशन व्यवस्था जरूरी है।

अटेवा पेंशन बचाओ मंच के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए कर्मचारियों को संगठित होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठानी होगी। जिला महामंत्री जगवीर भाटी ने कहा कि मांग पूरी होने तक संगठन का संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने शिक्षकों और कर्मचारियों से आंदोलन को मजबूत करने की अपील की।

तिरंगा यात्रा में प्राथमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष उमेश राठी, जिला प्रवक्ता विजेंद्र सिंह समेत संगठन के कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी भी यात्रा में मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने एकजुट होकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

यात्रा में हरलाल सिंह, रोहतास कुमार, प्रमोद कुमार, मुख्तियार सिंह, मनवीर सिंह, मुकेश गुप्ता, टीटू सिंह, जगदीश चंद्र, सकरुद्दीन, गजराज, उमर वेग, दीपक भाटी समेत सैकड़ों शिक्षक-कर्मचारी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।