चीनी के दाम बढ़े ही गौतमबुद्ध नगर प्रशासन अलर्ट, कालाबाजारी पर कसेगा शिकंजा

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddh Nagar News (22/08/2026): देशभर में चीनी की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच आमजन के बीच चिंता का माहौल है। ऐसे में चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी की आशंका को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में आमजन की जरूरत के लिए चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वहीं, चीनी की अवैध जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए तहसीलवार और क्षेत्रवार निगरानी टीमें गठित की गई हैं।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह ने बताया कि जिले में चीनी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध होने के बावजूद कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि और जमाखोरी की आशंकाओं को देखते हुए शासन के निर्देश पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने आमजन से अपील की कि चीनी की कमी या उपलब्धता को लेकर किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

शासन के निर्देश पर चीनी डीलरों के लिए स्टॉक लिमिट लागू की गई है, जो 1 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। केंद्र सरकार के 28 जुलाई 2026 के आदेश के अनुसार, कोई भी डीलर चीनी प्राप्त होने की तारीख से 30 दिनों से अधिक समय तक उसका भंडारण नहीं कर सकेगा। साथ ही, किसी भी समय और किसी भी स्थान पर डीलर के पास 4,000 क्विंटल से अधिक चीनी का स्टॉक नहीं हो सकता। सरकारी खाते तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरण के लिए रखे गए अधिकृत स्टॉक को इस सीमा से बाहर रखा गया है।

जिला प्रशासन ने नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए गठित टीमों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार जांच और अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। टीमों को चीनी के स्टॉक, जमाखोरी और मुनाफाखोरी पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। किसी भी स्थान पर निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक, जमाखोरी या मुनाफाखोरी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन के मुताबिक, जिले में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है। बाजार में कृत्रिम कमी पैदा करने, अवैध रूप से चीनी का भंडारण करने या मुनाफाखोरी की किसी भी कोशिश को रोकने के लिए प्रशासन की निगरानी लगातार जारी रहेगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।