3 करोड़ की लागत से ग्रेटर नोएडा की सड़कों का होगा कायाकल्प, लगेंगी हाईमास्ट और LED लाइटें
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (19/08/2026): ग्रेटर नोएडा में अंधेरे वाले मार्गों को रोशन करने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लगाने की तैयारी तेज कर दी है। छपरौला रेलवे ओवरब्रिज और उसके आसपास 7 हाईमास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके अलावा आरओबी से राष्ट्रीय राजमार्ग-91 तक लिंक रोड पर 132 एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगेंगी।
वहीं, टेकजोन-4 की 24 और 30 मीटर चौड़ी सड़कों पर 561 अतिरिक्त स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इन दोनों परियोजनाओं पर करीब 3 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
छपरौला आरओबी और एनएच-91 के लिंक रोड पर लाइटों की कमी के चलते रात में अंधेरा रहता है, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की ओर से भी यहां हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने का सुझाव दिया गया था।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने विद्युत अभियांत्रिकी विभाग को दोनों स्थानों पर तत्काल लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं। डिवीजन-1 की ओर से टेंडर जारी कर दिए गए हैं। करीब एक से डेढ़ माह में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू होने की उम्मीद है और लगभग तीन माह में दोनों कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह ने भी निर्धारित समयसीमा में हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।