Noida News (19/08/2026): नोएडा के सेक्टर-122 स्थित जनता फ्लैट में चौथी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए छह वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 2 अगस्त को हुआ था। गंभीर हालत में बच्चे को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान 5 अगस्त को उसने दम तोड़ दिया।
मृतक बच्चे की पहचान दक्ष के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी मां शालू काम के सिलसिले में घर से बाहर गई थीं। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने फोन कर उन्हें सूचना दी कि दक्ष नीचे जमीन पर घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही मां मौके पर पहुंचीं और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
बच्चे की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे दिल्ली के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां कई दिनों तक उसका उपचार चला, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। बच्चे की मौत के बाद परिवार ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के बाद बच्चे की मां ने पुलिस से मामले की जांच कराने और जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत के आधार पर सेक्टर-113 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चा चौथी मंजिल से किन परिस्थितियों में नीचे गिरा। घटना के समय घर में कौन मौजूद था और बच्चा किस तरह नीचे गिरा, इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।