नोएडा एयरपोर्ट के 27 KM क्षेत्र में लेजर के इस्तेमाल पर रोक, नियम तोड़ने पर जुर्माना
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (19/08/2026): नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की विमानन सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। एयरपोर्ट के आसपास 27 किलोमीटर के दायरे में लेजर बीम समेत विभिन्न प्रकार की कृत्रिम रोशनी के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस दायरे में लेजर शो, डिस्प्ले और विमान संचालन में बाधा उत्पन्न करने वाली अन्य कृत्रिम रोशनियों का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।
जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि यह प्रतिबंध भारतीय वायुयान अधिनियम, 2024 तथा एयरक्राफ्ट रूल्स, 1937 के नियम 66(1) के तहत जारी प्रावधानों के अनुसार लागू किया गया है। 10 अक्टूबर 2023 को जारी अधिसूचना संख्या GSR 733(E) के नियम 6(1) के प्रावधानों के तहत एयरपोर्ट के आसपास निर्धारित क्षेत्र में इस तरह की रोशनी के इस्तेमाल पर रोक है।
प्रशासन के अनुसार, एयरपोर्ट के 27 किलोमीटर के दायरे में बिना अनुमति लेजर बीम या प्रतिबंधित कृत्रिम रोशनी का इस्तेमाल विमानन सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसी गतिविधियों से पायलटों की दृश्यता प्रभावित होने और विमान संचालन में बाधा आने की आशंका रहती है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति लेजर का इस्तेमाल एविएशन सुरक्षा नियमों का उल्लंघन माना जाएगा। नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ लागू कानून के तहत जुर्माना लगाने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास रहने वाले लोगों, संस्थानों और आयोजकों से विमानन सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। विशेष रूप से किसी कार्यक्रम, शो या अन्य आयोजन के दौरान लेजर अथवा तेज कृत्रिम रोशनी का इस्तेमाल करने से पहले संबंधित अनुमति और नियमों की जानकारी लेना आवश्यक होगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।