सेक्टर-105 के सेंट्रल पार्क की हरियाली ने जीता लोगों का दिल, RWA अध्यक्ष ने उद्यान विभाग की टीम को सराहा
टेन न्यूज नेटवर्क
Noida News (22/11/2026): सेक्टर-105 स्थित सेंट्रल पार्क की बेहतर साफ-सफाई, हरियाली और रखरखाव को लेकर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय ने नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की टीम की सराहना की है। उन्होंने पार्क को सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने में जुटे अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका आभार जताया।
दिव्य कृष्णात्रेय ने कहा कि उद्यान विभाग के कर्मचारी सुबह से ही पार्क की देखभाल में जुट जाते हैं। उनकी मेहनत से पार्क में हरी घास, रंग-बिरंगे फूल और पेड़-पौधे अच्छी स्थिति में हैं। यह पार्क सेक्टर के लोगों को स्वच्छ वातावरण और सुकून देने के साथ बुजुर्गों की सुबह की सैर और बच्चों के खेलने के लिए भी बेहतर जगह उपलब्ध करा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्क की सुंदरता के पीछे उद्यान विभाग के कर्मचारियों और मालियों की मेहनत है। अधिकारी और कर्मचारी बिना किसी दिखावे के लगातार पार्क की देखभाल कर रहे हैं। उनके प्रयासों से सेक्टर-105 का सेंट्रल पार्क लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष ने नोएडा प्राधिकरण के उद्यान विभाग की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही सेक्टरवासियों से अपील की कि वे पार्क को अपना हिस्सा समझें और इसकी साफ-सफाई बनाए रखने के साथ हरियाली को नुकसान न पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पार्क की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।