Noida News (22/11/2026): नोएडा के सेक्टर-58 थाना पुलिस ने कार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक किया सेल्टोस कार भी बरामद की है। तीनों आरोपियों को 22 नवंबर 2026 को सेक्टर-57 स्थित जुबिलेंट पार्क के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी रंजीत कुमार अपने कंधे का इलाज कराने के लिए सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल आया था। उसके साथ शांतनु यादव भी मौजूद था। रात के समय दोनों अस्पताल की पार्किंग में घूम रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर वहां खड़ी किया सेल्टोस कार पर पड़ी। दोनों ने पार्किंग से कार की चाबी हासिल कर ली और उसे चोरी करने की योजना बनाई।
रंजीत के कंधे में चोट होने और शांतनु को कार चलाना नहीं आने के कारण दोनों ने अपने दोस्त निकुंज मनि को बुला लिया। इसके बाद निकुंज और शांतनु कार लेकर अस्पताल से निकल गए, जबकि रंजीत अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अगले दिन कासगंज चला गया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की कार बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निकुंज मनि (20), रंजीत कुमार (22) और शांतनु यादव (19) के रूप में हुई है। तीनों कासगंज जिले के रहने वाले हैं।
इस मामले में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा संख्या 423/26 के तहत बीएनएस की धारा 303(2)/317(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।