‘ऑपरेशन अपराजेय’ से विशेष बच्चों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, CP लक्ष्मी सिंह ने आर्या फैशंस की पहल को सराहा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (18/08/2026): आर्या फैशन्स ने Special Needs और Autism बच्चों को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक विशेष पहल की गई। आर्या फैशन्स की ओर से Rainbow Kids Foundation के Special Needs और Autism बच्चों के लिए विशेष हस्तशिल्प एवं आभूषण निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह रहीं। यह पहल ‘ऑपरेशन अपराजेय’ के तहत बच्चों को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर बनाने की दिशा में आयोजित की गई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र, डीसीपी सुनीति और Rainbow Kids Foundation की फाउंडर दिशा कपूर सहित बड़ी संख्या में Special Needs बच्चे मौजूद रहे।
‘ऑपरेशन अपराजेय’ के तहत सुरक्षित वातावरण और सर्वांगीण विकास पर जोर
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत में बताया कि ‘ऑपरेशन अपराजेय’ के तहत Special Needs बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न संस्थाओं को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में आर्या फैशन्स की ओर से बच्चों के लिए हस्तशिल्प एवं आभूषण निर्माण का प्रशिक्षण शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों की मोटर कोऑर्डिनेशन, कौशल और कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। जो बच्चे आगे चलकर इस कौशल का उपयोग अपने जीवन-यापन के लिए कर सकते हैं, उनके लिए यह पहल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

लक्ष्मी सिंह ने आर्या फैशन्स की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि ‘अपराजेय’ प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऐसे एनजीओ और स्कूलों को जोड़ा जा रहा है, ताकि Special Needs बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने समान विचारधारा वाले लोगों और संस्थाओं से भी भविष्य में इस तरह की पहल में सहयोग करने की अपील की।
विशेष बच्चों के हुनर को रोजगार से जोड़ने की पहल
‘ऑपरेशन अपराजेय’ के तहत विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके हुनर को निखारने की दिशा में आर्या फैशन्स की ओर से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। टेन न्यूज नेटवर्क से बातचीत करते हुए डॉ. खुशबू सिंह, संस्थापक-आर्या फैशन्स एवं उपाध्यक्षा, आईबीए, ने बताया कि आर्या फैशन्स एक एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जहां हाथ से ज्वेलरी और अन्य हस्तशिल्प तैयार किए जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस तरह ग्रामीण महिलाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर देकर उनके हुनर को आगे बढ़ाया जाता है, उसी तरह Special Needs बच्चों के लिए भी काम करने की पहल की गई है। कार्यक्रम में ऑटिज्म, डाउन सिंड्रोम समेत विभिन्न विशेष जरूरतों वाले बच्चों ने बीड्स, फैब्रिक और अन्य सामग्री के जरिए ज्वेलरी एवं हस्तशिल्प तैयार करने का प्रशिक्षण लिया।

डॉ. खुशबू सिंह ने कहा कि विशेष बच्चों की सुरक्षा, मानसिक विकास और संरक्षण के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अपराजेय’ की मुहिम को आगे बढ़ाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों की क्षमताओं को पहचानने, उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सकारात्मक वातावरण तैयार होगा।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों का बढ़ाया हौसला
आर्या फैशन्स में आयोजित ‘ऑपरेशन अपराजेय’ कार्यक्रम में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, एडिशनल कमिश्नर राजीव नारायण मिश्र और डीसीपी सुनीति ने विशेष बच्चों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प और आभूषणों को देखा और उनकी खूब सराहना की।
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनकी बनाई गई पहली हस्तशिल्प एवं ज्वेलरी प्रोडक्ट्स के लिए उनका उत्साह बढ़ाया। अधिकारियों ने बच्चों से बातचीत कर उनकी गतिविधियों के बारे में जाना और उनके हुनर की प्रशंसा की।

इस दौरान पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह समेत अधिकारियों ने बच्चों के साथ आत्मीयता से समय बिताया। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से खाना खिलाकर उनका हौसला बढ़ाया और उनके साथ यादगार पल साझा किए। इस दौरान बच्चों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और अपने हाथों से हस्तशिल्प एवं आभूषण तैयार किए। बच्चों के अभिभावकों के लिए भी यह पल बेहद खास और गर्व का विषय रहा।
आर्या फैशन्स की यह पहल Special Needs बच्चों के हुनर को पहचान देने, उन्हें कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने और भविष्य में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने का एक सकारात्मक प्रयास है। ‘ऑपरेशन अपराजेय’ के माध्यम से सुरक्षा, सम्मान, कौशल और आत्मनिर्भरता को जोड़ने की यह पहल समाज में विशेष बच्चों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।