कार की टक्कर से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, पांच दिन पहले हुआ था हादसा
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (23/11/2026): रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल हुए शिक्षक की इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 3 बजे उन्होंने ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। हादसा पांच दिन पहले हुआ था, जब एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
मृतक की पहचान बीरमपुर गांव निवासी लोकेश कुमार (46) के रूप में हुई है। वह रनहेरा गांव स्थित एक स्कूल में शिक्षक थे। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे वह बाइक से स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान बीरमपुर गांव के पास एयरपोर्ट के कार्गो मार्ग पर सामने से आ रही ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में लोकेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
टिप्पणियाँ बंद हैं।