Noida में दो आत्महत्या के मामले से सनसनी, पुलिस ने तेज की जांच

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (18/08/2026): शहर में आत्महत्या के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। फेज-2 क्षेत्र के भंगेल गांव में ऑनलाइन गेम के कारण आर्थिक परेशानी से जूझ रहे 40 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, सेक्टर-86 के इलाहाबास में किराए के कमरे से 24 वर्षीय युवती का शव फंदे से लटका मिला। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

फेज-2 थाना क्षेत्र के भंगेल गांव में रविवार शाम गणेश सिंह (40) ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। वह मूलरूप से गोंडा के रहने वाले थे और नोएडा की एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह पत्नी और तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। परिजनों के अनुसार, घटना के समय उनकी पत्नी बच्चों के साथ बालकनी में थीं। कुछ देर बाद बच्चे कमरे में पहुंचे तो गणेश फंदे से लटके मिले। परिजनों और पड़ोसियों ने उन्हें नीचे उतारा, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

स की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गणेश ऑनलाइन गेम खेलते थे और इसी वजह से उन पर काफी कर्ज हो गया था। बताया गया है कि वह कर्ज चुकाने को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहते थे और परिवार के सामने भी अपनी चिंता जाहिर कर चुके थे। पुलिस ने उनका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, ताकि ऑनलाइन गेम और आर्थिक लेनदेन से जुड़ी जानकारी सामने आ सके।

दूसरा मामला सेक्टर-86 क्षेत्र के इलाहाबास की गली नंबर-20 का है। यहां किराए के मकान में रहने वाली 24 वर्षीय संगीता का शव कमरे में पंखे के हुक से कपड़े के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कार्रवाई पूरी की। संगीता हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र स्थित निनमाई गांव की रहने वाली थीं।

आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं

पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में युवती की मौत आत्महत्या से जुड़ी प्रतीत हो रही है, लेकिन उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। दोनों मामलों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।