नरेश चौहान को ‘फीना रत्न सम्मान-2026’, उद्यमिता और समाजसेवा में योगदान के लिए मिला सम्मान
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (16/08/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर के उपाध्यक्ष एवं जेके इंडस्ट्रीज़ ग्रुप के संस्थापक नरेश चौहान को उनके पैतृक क्षेत्र फीना के विकास, सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘फीना रत्न सम्मान-2026’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान ‘अगस्त क्रांति दिवस सम्मान समारोह-2026’ के दौरान प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह में नरेश चौहान को यह प्रतिष्ठित सम्मान उनके बचपन के मित्र, पूर्व परिवहन मंत्री एवं वर्तमान विधान परिषद सदस्य अशोक कटारिया ने प्रदान किया। सम्मान मिलने पर उद्यमी एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में खुशी का माहौल रहा और उन्हें विभिन्न लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर IBA के अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने नरेश चौहान को बधाई देते हुए कहा कि वे एक सफल उद्योगपति होने के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी sgfgg तरह समर्पित व्यक्तित्व हैं। उनका सरल व्यवहार, सहयोग की भावना और समाज के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें अलग पहचान दिलाती है।
उन्होंने कहा कि नरेश चौहान IBA की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। संगठन को जब भी उनके सहयोग की आवश्यकता होती है, वे तत्परता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उद्योग जगत के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी प्रेरणादायी है।
अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि ‘फीना रत्न सम्मान’ नरेश चौहान के व्यक्तिगत योगदान का सम्मान होने के साथ-साथ IBA परिवार और गौतम बुद्ध नगर के पूरे उद्यमी समाज के लिए भी गौरव का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि नरेश चौहान भविष्य में भी समाजसेवा, क्षेत्रीय विकास, उद्यमियों के हितों और औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के लिए इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
IBA अध्यक्ष ने नरेश चौहान के उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य और निरंतर सफलता की कामना करते हुए कहा कि उनके अनुभव और सामाजिक प्रतिबद्धता से आने वाले समय में समाज एवं उद्यमी समुदाय को और अधिक लाभ मिलेगा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतम बुद्ध नगर की ओर से नरेश चौहान को ‘फीना रत्न सम्मान-2026’ प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।