New Delhi News (17 अगस्त 2026): यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ एनएसयूआई ने सोमवार को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं और यूजीसी-नेट अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को देखते हुए NTA कार्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शनकारियों ने परीक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ न्याय की मांग को लेकर नारेबाजी की।
एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने NTA को भंग करने और उसके अध्यक्ष के तत्काल इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा व्यवस्था की लगातार विफलताएं शैक्षणिक संस्थानों की विश्वसनीयता को प्रभावित कर रही हैं।
जाखड़ ने कहा कि NTA की विफलताओं की कीमत छात्रों को नहीं चुकानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक NTA को समाप्त कर छात्रों को न्याय नहीं मिलता, एनएसयूआई का आंदोलन जारी रहेगा।
दरअसल, NTA द्वारा अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र विषयों की पुनः परीक्षा कराने के फैसले के बाद यह प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई के मुताबिक, जांच में तथ्यात्मक, टंकण, अनुवाद और व्याकरण संबंधी त्रुटियों के अलावा पहले पूछे जा चुके प्रश्नों की पुनरावृत्ति जैसी खामियां सामने आई हैं।
प्रदर्शन के दौरान एनएसयूआई के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया। संगठन ने पुलिस कार्रवाई में कुछ प्रदर्शनकारियों के घायल होने का भी दावा किया है।
एनएसयूआई ने कहा कि वह यूजीसी-नेट अभ्यर्थियों के साथ खड़ा है और पारदर्शी, निष्पक्ष एवं विश्वसनीय परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित होने तक आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।