Greater Noida News (16/08/2026): रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा अंडरपास के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। दुर्घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पुलिस के मुताबिक, फलैदा गांव निवासी 42 वर्षीय धर्मेंद्र शनिवार शाम करीब 7 बजे बाइक से अपनी बहन की ससुराल सिवारा गांव जा रहे थे। वह करौली रोड से होते हुए यमुना एक्सप्रेसवे के फलैदा कट के समीप पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज गति की कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि धर्मेंद्र बाइक समेत सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक कार लेकर मौके से निकल गया। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी।
जानकारी मिलते ही रबूपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल धर्मेंद्र को तत्काल जेवर स्थित कैलाश अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन रविवार दोपहर करीब 12 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। मृतक के पिता सतवीर की शिकायत के आधार पर रबूपुरा पुलिस ने रविवार शाम करीब 3 बजे अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आरोपी चालक तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। साथ ही हादसे में शामिल कार और उसके चालक की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर की जाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।