लिफ्ट के बहाने युवकों को बनाते थे बंधक, दनकौर पुलिस ने दो बदमाशों को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Jewar News (16/08/2026): दनकौर क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने लिफ्ट देने के बहाने युवकों को कार में बैठाकर बंधक बनाने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बंधक बनाए गए दो युवकों को भी सकुशल मुक्त करा लिया।

पुलिस के मुताबिक, पीआरवी को सूचना मिली थी कि कार सवार बदमाशों ने एक युवक को लिफ्ट देने के बाद बंधक बना लिया है और उससे डराकर ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर कराए गए हैं। सूचना मिलते ही दनकौर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। जांच में सामने आया कि धौलपुर निवासी हेमेंद्र दनकौर क्षेत्र में एक निजी विश्वविद्यालय के पास आगरा की ओर जाने वाले टोल से धौलपुर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे अपनी कार में लिफ्ट दी और रास्ते में बंधक बना लिया।

लिफ्ट के बहाने युवकों को बनाते थे बंधक

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल आई-20 कार की पहचान कर उसका पीछा शुरू किया। अंडरपास के पास पुलिस टीम ने कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। उनकी पहचान बिहार निवासी अभिनय पल्लव (24) और हापुड़ निवासी सत्यम सिंह (22) के रूप में हुई है।

पुलिस ने कार से हेमेंद्र के अलावा कानपुर निवासी 18 वर्षीय नमन को भी सकुशल बरामद किया। नमन को भी आरोपियों ने रास्ते में सवारी के तौर पर कार में बैठाया था। तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के तमंचे, दो खोखे, पांच जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन, 10 हजार रुपये नकद और एक चाकू बरामद हुआ।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा संतोष कुमार के अनुसार, दोनों आरोपी शातिर अपराधी बताए जा रहे हैं। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटाने के साथ ही गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जांच कर रही है।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।